1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: अनंतनाग के श्रीगुफ्वारा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग के श्रीगुफ्वारा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 13, 2020 06:58 am IST,  Updated : Jul 13, 2020 12:59 pm IST

जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह फिर से एन्काउंटर शुरू हो गया है। खबर है कि यह एन्काउंटर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा क्षेत्र में जारी है।

Jammu kashmir- India TV Hindi
Jammu kashmir Image Source : FILE

जम्मू कश्मीर में सोमवार सुबह फिर से एन्काउंटर हुआ है। खबर है कि यह एन्काउंटर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा क्षेत्र में जारी है। इस बीच खबर मिली है कि सुरक्षाबलों ने दो अज्ञात आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां सुरक्षाबलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टुकड़ी ने आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वहां छुपे आतंकवादियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसका बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ अभी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत