1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा के लस्‍सीपुरा में एन्‍काउंटर, सुरक्षा बलों ने मार गिराए 4 आतंकी

जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा के लस्‍सीपुरा में एन्‍काउंटर, सुरक्षा बलों ने मार गिराए 4 आतंकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2019 07:07 am IST,  Updated : Apr 01, 2019 10:29 am IST

जम्मू कश्मीर में पुलवाम के लस्सीपुरा इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई।

Encounter - India TV Hindi
Encounter  Image Source : PTI

जम्‍मू कश्‍मीर में पुलवाम के लस्‍सीपुरा इलाके में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबर्दस्‍त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी लश्‍करे तोएबा से जुड़े बताए जा रहे हैं। आतंकियों के पास से 2 एके47 राइफलें, 1 एसएलआर और 1 पिस्‍तौल बरामद की गई है। अभी भी सुरक्षा बलों को यहां पर 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने का अंदेशा है। आतंकियों की खोज में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘ पुलवामा अभियान में चार आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लासीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तालाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वे किस संगठन के थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत