1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां मुठभेड़ में 3 दहशतगर्द ढेर, मारे गए आतंकियों में बुरहान वानी का साथी भी शामिल

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां मुठभेड़ में 3 दहशतगर्द ढेर, मारे गए आतंकियों में बुरहान वानी का साथी भी शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2019 07:29 am IST,  Updated : May 03, 2019 12:26 pm IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में शुक्रवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब इलाके के अधखारा में आतंकी छिपे हुए हैं और फायरिंग कर रहे हैं।

encounter- India TV Hindi
encounter

जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में शुक्रवार सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना को बड़ी सफलता मिली है। प्राप्‍त सूचना के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब इलाके के अधखारा में सुरक्षाबलों ने  3 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के नाम तारिक मौलवी और लतीफ टाइगर बताया जा रहा है। इसमें से एक हिजबुल मुजाहिद्दीन का टॉप कमांडर ​लतीफ टाइगर बताया जा रहा है। हालांकि सेना ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल दोनों ओर से जोरदार फायरिंग जारी है। 

इस मुठभेड़ के बाद बंद के दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। इलाके की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं रेल सेवा को भी रोक दिया गया है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंवादियों के ठिकाने के बारे में पता चलने के बाद दोनों तरफ से थोड़ी देर गोलीबारी हुई। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत