1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2019 06:43 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 12:23 pm IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के दारुमडोरा कीगम क्षेत्र में चल रही है।

Jammu Kashmir - India TV Hindi
Jammu Kashmir  Image Source : PTI

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यहां सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने अभी तक 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इसमें चांदपोरा राजपोरा का शौकत अहमद, बामनू राजपोरा का आजाद अहमद, शोपियां के बटमुर्रां केलर का सुहैल और रफी शामिल है।  शोपियां जिले में प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के दारुमडोरा कीगम क्षेत्र में हुई है। यहां पर सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया। 4आतंकियों के मारे जाने के साथ मुठभेड़ अब खत्‍म हो गई है। वहींं  सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान मौके पर छिपे आतंकवदियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत