1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: गांदरबल के गुंंड में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी

जम्‍मू कश्‍मीर: गांदरबल के गुंंड में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2019 07:56 am IST,  Updated : Nov 12, 2019 10:08 am IST

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह एन्काउंटर गांदरबल के गुंड इलाके में जारी है।

Encounter- India TV Hindi
Encounter Image Source : PTI IMAGE

जम्‍मू कश्‍मीर में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की खबर है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह एन्‍काउंटर गांदरबल के गुंड इलाके में जारी है। मुठभेड़ में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को ढेर कर दिया है। ​

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के कुलन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। अभियान जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत