1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2019 11:23 am IST,  Updated : Jun 14, 2019 12:13 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Encounter - India TV Hindi
Encounter  Image Source : PTI

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। यह जानकारी पुलिस ने दी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल एंन्‍काउंटर जारी है।

खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जब सुरक्षाकर्मियों ने अवंतीपोरा के ग्राव-बंदिना गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत