1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: अवंतीपुरा और पुलवामा में एन्काउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर: अवंतीपुरा और पुलवामा में एन्काउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 07:12 am IST,  Updated : May 06, 2020 11:38 am IST

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गए हैं।

Jammu Kashmir Encounter- India TV Hindi
Jammu Kashmir Encounter Image Source : AP

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला एन्काउंटर कल देर रात अवंतीपुरा के शरशाली ख्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया। खबर है कि सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को ढेर कर दिया है।​ वहीं दूसरा एन्काउंटर पु​लवामा जिले के शार पम्पोर एरिया में शुरू हुआ। यहां सुरक्षाबलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। 

इसके बाद खबर आई है कि सुरक्षा बलों ने हिजबुल के शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू को घेर लिया है। पड़ौस के गांव बेगपुरा अवंतीपुरा में तलाशी अभियान शुरू किया है। यहां के सभी आने जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत