1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग जिले में मुठभेड़ जारी, गोलीबारी में महिला की मौत

अनंतनाग जिले में मुठभेड़ जारी, गोलीबारी में महिला की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2017 11:22 am IST,  Updated : Jul 01, 2017 11:22 am IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के ब्रेन्ती बटपोरा में लश्कर ए तैयबा के एक शीर्ष कमांडर सहित आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज तड़के उन्होंने इलाके को घेर कर खोज अभियान शुरू किया।

Kashmir Encounter- India TV Hindi
Kashmir Encounter

श्रीनगर: कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक अभियान के दौरान आज सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी होने लगी जिसमें एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 44 वर्षीय ताहिरा को मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के ब्रेन्ती बटपोरा में लश्कर ए तैयबा के एक शीर्ष कमांडर सहित आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज तड़के उन्होंने इलाके को घेर कर खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके पश्चात दोनों पक्षों में मुठभेड़ होने लगी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी आम लोगों का इस्तेमाल अपने बचाव के लिए मानव ढाल के तौर पर कर रहे हैं। लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। आतंकियों के खिलाफ अभियान अभी चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत