1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बोरनो राज्य की राजधानी में हुए तीन विस्फोट

बोरनो राज्य की राजधानी में हुए तीन विस्फोट

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2015 12:34 pm IST,  Updated : Sep 21, 2015 12:41 pm IST

आबुजा: नाइजीरिया के बोरनो राज्य की राजधानी मैडुगुरी में उग्रवादियों ने तीन विस्फोटकों उपकरणों का विस्फोट किया। सेना के प्रवक्ता कर्नल सानी कुकाशेका उस्मान ने कल बताया कि हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल

तीन विस्फोटों से दहला...- India TV Hindi
तीन विस्फोटों से दहला बोरनो राज्य

आबुजा: नाइजीरिया के बोरनो राज्य की राजधानी मैडुगुरी में उग्रवादियों ने तीन विस्फोटकों उपकरणों का विस्फोट किया। सेना के प्रवक्ता कर्नल सानी कुकाशेका उस्मान ने कल बताया कि हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल विवरण उपलब्ध नहीं है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन प्रारंभिक संदेह आतंकवादी संगठन बोको हराम पर है। आतंकवादियों के नियंत्रण वाले इलाके पर सरकारी सैनिकों के फिर से नियंत्रण कायम होने के बाद बोको हराम ने छापामार युद्ध की रणनीति का सहारा लिया है।

उस्मान ने बताया कि ये हमले बोको हराम की बढ़ती हताशा दिखाते हैं। बोको हराम के छह साल के विद्रोह के दौरान कम से कम 20,000 लोगों की जानें गयी हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुये हैं। उग्रवादियों की सफाये के प्रण के साथ मार्च में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के चुने जाने के बाद हुयी हिंसा की घटनाओं में बोको हराम ने 1,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें: कैमरून में दोहरे फिदायीन हमले में 42 की मौत

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नाइजीरिया के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश