1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में रविवार को चलेंगी सम, विषम दोनों नंबर प्लेट वाली कारें

दिल्ली में रविवार को चलेंगी सम, विषम दोनों नंबर प्लेट वाली कारें

 Written By: PTI
 Published : Dec 07, 2015 04:29 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 04:30 pm IST

नई दिल्ली: आप सरकार ने आज घोषणा की कि शहर में हर रविवार को सम, विषम दोनों नंबरप्लेट की कारें चलेंगी और दिल्ली पुलिस पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए

cars in delhi- India TV Hindi
cars in delhi

नई दिल्ली: आप सरकार ने आज घोषणा की कि शहर में हर रविवार को सम, विषम दोनों नंबरप्लेट की कारें चलेंगी और दिल्ली पुलिस पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए नई योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी है।

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि सरकार ने मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए बैठकों का दौर शुरू किया है और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) से यात्रियों की भारी भीड़ के समायोजन के लिए अपने कामकाज के घंटे बढ़ाने के लिए कहा जाएगा।मुख्यमंत्री केजरीवाल की योजना के अनुरूप विषम संख्या के नंबर प्लेट वाली कारों को सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलने की मंजूरी दी जाएगी जबकि सम संख्या वाली कारों को मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को चलने की मंजूरी होगी।

राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर पीसीआर वाहन, दमकल वाहन और एंबुलेंस जैसे आपात वाहनों को हर दिन चलने की मंजूरी होगी। जैन ने कहा, 'हम सम, विषम दोनों संख्या के नंबर प्लेट वाले वाहनों को रविवार को चलने की मंजूरी देंगे क्योंकि उस दिन राजधानी की सड़कों पर ज्यादा यातायात नहीं होता। हमारे पास सम, विषम योजना के कार्यान्वयन की दिशा में रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय है।'

उन्होंने दिल्ली पुलिस को योजना लाने से पहले सूचित ना करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, पुलिस सरकार का हिस्सा है और वे :पुलिस: सरकार नहीं है। सरकार द्वारा बनाए गए कानून के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी उनकी (दिल्ली पुलिस की) है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत