1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र: बढ़ता जा रहा है जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस है चुप

उप्र: बढ़ता जा रहा है जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस है चुप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 28, 2015 03:59 pm IST,  Updated : Jun 28, 2015 04:03 pm IST

नई दिल्ली: जिस्म फरोशी के धंधे कही चले तो कही बंद हुए लेकिन मुरादनगर की गांधी कॉलोनी में जिस्म फरोशी का धंधा काफी समय से चल रहा है। इसको लेकर काफी बार पुलिस में शिकायत

उप्र: बढ़ता जा रहा है...- India TV Hindi
उप्र: बढ़ता जा रहा है जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस है चुप

नई दिल्ली: जिस्म फरोशी के धंधे कही चले तो कही बंद हुए लेकिन मुरादनगर की गांधी कॉलोनी में जिस्म फरोशी का धंधा काफी समय से चल रहा है। इसको लेकर काफी बार पुलिस में शिकायत भी की गई है। मगर पुलिस प्रशासन की ओर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से शनिवार को लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। वहां के स्थानीय लोगों ने गांधी नगर के ठीक उसी इलाके में धावा बोला, जहां जिस्म फरोशी का धंधा चलता है। पुलिस प्रशासन की कोई कार्यवाई ना होने से स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काफी हंगामा भी किया। नरेबाजी के दौरान कुछ लोग आपस में भी भिड़ गए और उनके बीच हाथापाई तक हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगया कि यह बात पुलिस के जानते हुए भी पुलिस प्रशासन चुप बेठा हुआ है और इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं की जा रही। लोगों ने यहां तक कहा कि जिस्म फरोशी के धंधे को कई बार रंगेहाथ भी पकड़ा लेकिन इसके वाबजूद भी जाने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। मामले को पुलिस स्टेशन तक जाने से पहले ही रफा-दफा कर दिया जाता है। अब स्थानीय लोग परेशान होकर SSP से अपनी गुहार लगा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत