नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर पैदा शक और इस वायरस का डर लोगों में इतना बैठ गया है कि किसी पर भी थोड़ा शक होने पर पूरी पब्लिक उसके खिलाफ इक्कठी हो रही है। ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक सोसाइटी में रहने वालों को एक शख्स पर कोरोना वायरस से पीड़ित होने का शक हुआ। यह शक इसलिए हुआ क्योंकि वो चाइनीज था। शक होते ही लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुला लिया। हालात ऐसे हो गए कि वो चाइनीज शख्स इतना डर गया कि उसने खुद को घर में बंद कर लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे समझाया जा सका। जब वह बाहर निकला और उसकी जांच हुई तो उसे स्वस्थ पाया गया।
असल में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का दायरा बढ़ता जा रहा है। लोग काफी डरे और घबराए हुए हैं। सरकारी तंत्र भी दबाव में है। वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इन कदमों से लोगों मे डर और ज्यादा फैल रहा है। आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में सरकारी दफ्तरों में बॉयोमैट्रिक अटेंडेंश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली में प्राइमरी स्कूल्स को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली-NCR में कई मल्टीनैशनल कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। बुधवार को PAYTM के एक कर्मचारी को कोरोना वायरस का इन्पैक्शन डिटेक्ट हुआ था, इसलिए अब PAYTM ने अपना ऑफिस दो दिन के लिए बंद कर दिया। यहां भी इम्प्लॉईज को घर से काम करने के लिए कहा गया।
इसके अलावा कोरोना वायरस के चक्कर में बेल्जियम में होने वाली इंडिया-यूरोपियन यूनियन समिट टाल दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र को हिस्सा लेना था लेकिन सम्मेलन स्थगित होने के बाद मोदी का बेल्जियम दौरा भी टल गया है।कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में एक पैनिक का माहौल दिखाई दे रहा है। लिथुआनिया में एक शख्स ने अपनी वाइफ को को बाथरूम में बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। उसे शक हो गया था कि उसकी वाइफ को कोरोना वायरस का इन्फैक्शन है।