1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चक्रवाती तूफान फनी शुक्रवार को ओडिशा के पुरी तट पर देगा दस्तक, कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान फनी शुक्रवार को ओडिशा के पुरी तट पर देगा दस्तक, कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना

 Reported By: Bhasha
 Published : May 01, 2019 04:34 pm IST,  Updated : May 01, 2019 04:34 pm IST

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को कहा कि भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है।

Cyclone - India TV Hindi
Cyclone 

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को कहा कि भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है। अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। 

एनडीएमए ने मौसम विभाग के बुलेटिन के हवाले से कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के तीन मई को पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है। 

एनडीएमए के मुताबिक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि चक्रवाती तूफान के आगे बढ़ने के मद्देनजर नौसेना और तटरक्षक जहाजों तथा हेलीकॉप्टरों, एनडीआरएफ की राहत टीमों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि थल सेना और वायुसेना इकाइयों को तैयार रखा गया है। राज्यों ने परामर्श जारी किया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है मछुआरे समुद्र में नहीं जाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत