1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए क्या है PM मोदी के आलीशान विमान का इंटीरियर बताकर शेयर की जा रही फोटो का सच

जानिए क्या है PM मोदी के आलीशान विमान का इंटीरियर बताकर शेयर की जा रही फोटो का सच

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2020 11:41 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 11:41 pm IST

Fact Check: जानिए क्या है PM मोदी के आलीशान विमान का इंटीरियर बताकर शेयर की जा रही फोटो के पीछे का क्या है असली सच?

Fact check of PM Modi aircraft viral photo - India TV Hindi
Fact check of PM Modi aircraft viral photo  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। आप भी जानिए कि आखिर पीएम मोदी के आलीशान विमान का इंटीरियर बताकर शेयर की जा रही वायरल फोटो का असली सच क्या है। दरअसल, मध्य प्रदेश से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने एक लग्जरी इंटीरियर की तस्वीर शेयर की थी। जीतू पटवारी ने दावा किया कि ये तस्वीर पीएम मोदी के एयरक्राफ्ट के अंदर की है। जीतू पटवारी के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक ने जब इसकी पड़ताल की तो हकीकत कुछ और ही निकली।  

फोटो के साथ यह मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है

इस तस्वीर में जो आलीशान सोहफे और विश्वस्तरीय इंटीरियर डिजाइन हैं यह किसी का ड्राइंग रूम नहीं है यह देश के प्रधानमंत्री के लिए खरीदा गया बोइंग- 777 वीवीआइपी एयरक्राफ्ट है ,इसकी सज धज और शानो शौकत से आप अंदाजा लगा सकते हैं अपने आप को जनता का सेवक और चौकीदार कहने वाला कितना विलासिता पूर्ण जीवन जीने का आदी हो चुका है।

और यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एयरक्राफ्ट अगस्त या सितंबर माह में भारत आ जाएगा बस फिर मोदी जी के विदेश दौरे चालू। ऐसी तमाम आधुनिक सुविधा व्यवस्थाओं से लैस ऐसे 2 बोइंग वीवीआइपी एयरक्राफ्ट खरीदे जा रहे हैं जिनकी कीमत लगभग 8458 करोड़ रूपया है! भारतीयों तुम जिओ फकीरी में और चौकीदार जियेगा शानोशौकत में यह सत्य है प्रधानमंत्री बनने से पहले कितना घड़ियाल की आंसू बहाया था मोदी साहब ने पूरा राष्ट्र को झूठे सपनों में भर्मित करवाया था साहब ने अब देखो हकीकत क्या था किस लिए गुमराह कर रहा था... 10 लाख की सूट पहन खुद को फकीर बताता है जापान का खाना और पीना उपयोग करने वाले खुद को भिखारी बताता है जागो-भारत जागो।

फैक्ट चेक पड़ताल

फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने पर सर्च रिजल्ट में Deerjet एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट हमारे सामने आई। Deerjet एयरलाइंस की वेबसाइट पर भी वही फोटो है जिसे पीएम मोदी के निजी विमान का इंटीरियर बताया जा रहा है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह deerjet एयरलाइंस के चीन के एक एयरक्राफ्ट का इंटीरियर है। इस एयरक्राफ्ट का नाम 787 Dreamliner है। फोटो में दिख रहे इंटीरियर को फ्रांस के एयरक्राफ्ट इंटीरियर डिजाइनर Acques Plerrejean ने 3.5 साल में बनाया था। Business Insider की वेबसाइट पर 25 मई, 2020 को छपी खबर से भी यह पुष्टि होती है कि फोटो चीन के 787 dreamliner एयरक्राफ्ट की है। 

एयरक्राफ्ट के इंटीरियर की इस फोटो को पीएम मोदी का निजी विमान बताने वाले दावे को पीआईबी फैक्ट चेक ने भी फेक बताया है। जीतू पटवारी के ट्वीट पर पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस तस्वीर को फर्जी बताया। पीआईबी ने बताया कि यह एक प्राइवेट ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान के अंदर की तस्वीर है। इसके साथ ही पीआईबी ने जीतू पटवारी के फेक ट्वीट को भी पोस्ट किया है।

Fact check of PM Modi aircraft viral photo
Image Source : SOCIAL MEDIAFact check of PM Modi aircraft viral photo 

निष्कर्ष: पीआईबी की फैक्ट चेक टीम द्वारा ट्वीट को फर्जी बताए जाने के बाद जीतू पटवारी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। एयरक्राफ्ट के इंटीरियर की इस फोटो को पीएम मोदी का निजी विमान बताने वाले दावे को पीआईबी फैक्ट चेक ने भी फेक बताया है। पीएम मोदी के निजी विमान का आलीशान इंटीरियर बताकर शेयर की जा रही फोटो असल में एक चीनी एयरक्राफ्ट की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत