1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को ED का नोटिस, स्टर्लिंग बायोटेक केस को लेकर समन

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को ED का नोटिस, स्टर्लिंग बायोटेक केस को लेकर समन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Aug 28, 2019 06:42 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को नोटिस भेजा है

Faisal Patel son of Congress leader Ahmed Patel summoned by ED on sterling biotech case- India TV Hindi
Faisal Patel son of Congress leader Ahmed Patel summoned by ED on sterling biotech case

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल को नोटिस भेजा है। यह नोटिस स्टर्लिंग बायोटेक केस के जुड़े मामले को भेजा गया है।  स्टर्लिंग बायोटेक केस के मामले में फैसल पटेल का बयान दर्ज किया जाएगा जिस वजह से उन्हें नोटिस भेजा गया है। इस मामले में फैसल से तीसरी बार पूछताछ होगी।

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टर्लिंग बायोटेक केस से जुड़े मामलों में अबतक कई जगहों पर छापेमारी की है  और हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, स्टर्लिंग बायोटेक गुजरात की एक फार्मां कंपनी जिसपर आंध्रा बैंक में घोटाले का आरोप है। इस मामले में कई बड़े लोगों के तार जुड़े होने की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत