1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरीदाबाद के खोरी गांव में बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

फरीदाबाद के खोरी गांव में बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 02:56 pm IST

दरअसल फरीदाबाद के खोरी गांव में आज अवैध घरों को गिराने के खिलाफ महापंचायत होनी थी। इस महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को आना था। 

faridabad villagers pelted stones on police watch video फरीदाबाद के खोरी गांव में बवाल, ग्रामीणों ने- India TV Hindi
फरीदाबाद के खोरी गांव में बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव Image Source : PIXABAY

फरीदाबाद. देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे हरियाणा के फरिदाबाद जिले के खोरी गांव में जबरदस्त बवाल हुआ है। यहां गांववालो ने पुलिस पर पथराव किया है, जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया है। दरअसल फरीदाबाद के खोरी गांव में आज अवैध घरों को गिराने के खिलाफ महापंचायत होनी थी। इस महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को आना था। ये महापंचायत अरावली रेंज में बने अवैध घरों को गिराने के खिलाफ होनी थी, जिसके लिए जमावड़े की तैयारी गुपचुप तरीके से चल रही थी। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो गांववालों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। 

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत