नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वॉयरल हो रखा है जिसमें एक पैर से विकलांग किसान टांग से डंडा बांधकर हल चलाते हुए दिख रहा है। ये किसान है सूखा प्रभावित बुंदेलखंड का 65 वर्षीय देवराज यादव जो क़र्ज़ में डूबा हैं। चार बीघा ज़मीन के मालिक देवराज लगातार तीन साल से पड़ रहे सूखे के कारण क़र्ज़ में डूब गए हैं।
ये घटना है बांदा ज़िले की बबेरू तहसली के पतवन गांव की। देवराज पिछले चालीस वर्ष से एक पैर में लाठी बांधकर जिन्दगी की तमाम दुश्वारियों को कड़ी मेहनत और अपने हौसले से मात देते आ रहे है। बीस वर्ष की उम्र में देवराज के पैर में हल की नोक लग जाने से सेप्टीसीमिया हुआ और गरीबी के चलते इलाज न करवा पाने से अंतत: देवराज को पैर कटवाना पडा था।
इस तस्वीर को सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। आशीष सागर ने रविवार को बांदा से क़रीब 60 किलोमीटर दूर स्थित पतवन पहुँचकर देवराज से मुलाक़ात की।