1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 03:11 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 03:12 pm IST

फरीदाबाद: एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को कई महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-31 निवासी एक 13 साल की लडकी

कलयुगी पिता ने बेटी को...- India TV Hindi
कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

फरीदाबाद: एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को कई महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर-31 निवासी एक 13 साल की लडकी ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके पिता गौतम ने करीब तीन महीने पहले अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से ही उसके पिता अक्सर उसके साथ गलत काम करते रहे और जान से मारने की धमकी भी देते रहे ।

शुुक्रवार को यह बात उसने अपने मां को बताई और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी तरफ एनआईटी निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी 17 साल की बेटी को राजा निवासी फतेहपुर चंदीला नामक युवक शुक्रवार को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत