1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मॉब लिंचिंग को पर मोदी को खुला पत्र, रामचंद्र गुहा और मणिरत्‍नम जैसी 50 हस्तियों के खिलाफ बिहार में FIR दर्ज

मॉब लिंचिंग को पर मोदी को खुला पत्र, रामचंद्र गुहा और मणिरत्‍नम जैसी 50 हस्तियों के खिलाफ बिहार में FIR दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 08:09 am IST,  Updated : Oct 04, 2019 08:09 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखने वाले रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम और अपर्णा सेन समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ बिहार में गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

mob lynching- India TV Hindi
mob lynching

मुजफ्फरपुर। देश में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या) के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखने वाले रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम और अपर्णा सेन समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ बिहार में गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह एफआईआर मुजफ्फरपुर में दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से दो महीने पहले दायर की गई एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सूर्य कांत तिवारी के आदेश के बाद यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। ओझा ने कहा कि सीजेएम ने 20 अगस्त को उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को सदर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज हुई। 

ओझा का आरोप है कि इन हस्तियों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को कथित तौर पर धूमिल किया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गयी है। इसमें राजद्रोह, उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित धाराएं लगाई गईं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत