1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरू के इनोवेटिव फिल्म सिटी में भीषण आग लगी

बेंगलुरू के इनोवेटिव फिल्म सिटी में भीषण आग लगी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2018 03:03 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 03:03 pm IST

पुलिस उपनिरीक्षक ए.वी.कुमार ने बताया कि दमकलर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Fire-at-Innovative-Film-City-near-Bengaluru- India TV Hindi
बेंगलुरू के इनोवेटिव फिल्म सिटी में भीषण आग लगी

बेंगलुरू: बेंगलुरू के बिदादी शहर स्थित इनोवेटिव फिल्म सिटी में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस आग में रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' का सेट भी जलकर खाक हो गया और एक मोम का संग्रहालय भी इसकी चपेट में आ गया।

पुलिस उपनिरीक्षक ए.वी.कुमार ने बताया कि दमकलर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कुमार ने कहा, "आग तड़के लगभग तीन बजे लगी और इसमें बिग बॉस कन्नड़ का सेट और मोम का संग्रहालय पूरी तरह जल गया।"

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग में लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक होने का अंदेशा है।

रामनगर जिले में स्थित इनोवेटिव फिल्म सिटी एक मनोरंजन पार्क और फिल्म स्टूडियो है, जहां कई रियलिटी टेलीविजन शो के सेट और संग्रहालय हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत