1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग, 25 लोगों को बचाया गया

अहमदाबाद में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग, 25 लोगों को बचाया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 01:27 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 02:11 pm IST

अहमदाबाद में एक बहुमंजिला इमारत में आग की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर अहमदाबाद स्थित गणेश जेनेसिस इमारत में आग लग गई।

अहमदाबाद आग- India TV Hindi
अहमदाबाद आग

अहमदाबाद में एक बहुमंजिला इमारत में आग की खबर है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर अहमदाबाद स्थित गणेश जेनेसिस इमारत में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है।

इंडिया टीवी संवाददाता निर्णय कपूर के अनुसार तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही है। हवा की वजह से आज दूसरी मंजिलों और फ्लैट में भी फैल रही है। जानकारी के अनुसार करीब 25 लोग जो भागकर बिल्डिंग के टैरेस पर पहुंच गए थे उन्‍हेंं रेस्‍क्‍‍‍‍यू कर लिया गया है। फायर ब्रिगेड के अनुसार बि‍ल्डिंग मेंं अभी कोई भी अंदर नहींं है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत