1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग में गोदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग में गोदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 11:25 pm IST

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार को एक गोदाम में आग लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम चार बजकर 57 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।

Delhi fire- India TV Hindi
राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक गोदाम में लगी आग Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में शनिवार को चिकनाई तेल की एक गोदाम में आग लग जाने से एक अकाउंटेंट की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को शाम चार बजकर 57 मिनट पर टीपीटी सेंटर में आग लग जाने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 22 गाड़ियां भेजी गईं।

पुलिस ने बताया कि किरारी के प्रेम नगर के रोमित कुमार की मौके पर मौत हो गई। वह तेल गोदाम में अकाउंटेंट थे। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद इमारत की पहली मंजिल से कुमार का जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इस इमारत का इस्तेमाल चिकनाई तेल रखने के लिए हो रहा था और अभी आग लगने के पीछे की जानकारी नहीं मिली है। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत