1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की हवा पर दोहरी मार, अब गाजीपुर में कचरे के ढेर में लगी आग

दिल्ली की हवा पर दोहरी मार, अब गाजीपुर में कचरे के ढेर में लगी आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2017 09:06 pm IST,  Updated : Oct 14, 2017 09:06 pm IST

राजधानी दिल्ली और आस-पास की हवा पहले से भी प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है वहीं अब गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग से आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया है।

ghazipur landfillsite fire- India TV Hindi
ghazipur landfillsite fire Image Source : ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आस-पास की हवा पहले से भी प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है वहीं अब गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग से आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया है। आज शाम अचानक कचरे के ढेर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कचरे के ढेर के एक बड़े हिस्से में आग लग गई। आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग इतनी तेजी से नए हिस्सों को अपनी चपेट में ले रही थीं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो और गाड़ियों बुलाया गया। फिलहाल दमकल की सात गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई थीं। ताजा जानकारी के मुताबिक आग को फैलने से रोक लिया गया है लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाने में समय लगेगा। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत