1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखनऊ के विराट इंटरनेशनल होटल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत 4 घायल

लखनऊ के विराट इंटरनेशनल होटल में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत 4 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2018 08:33 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 12:30 pm IST

राजधानी लखनऊ में रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

fire breaks out at hotel viraat international in lucknow- India TV Hindi
fire breaks out at hotel viraat international in lucknow

यूपी: राजधानी लखनऊ में रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। होटल में कई पर्यटक फंस गए। भीषण आग लगने से पूरा होटल जलकर खाक हो गया। दमकल की गाड़ियां होटल की आग को शांत करने में जुटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि होटल में एख धामाका हुआ जिसके बाद पूरे होटल में आग छा गई। यह भी बताया जा रहा है कि यह होटल अवैध रूप से चलाया जा रहा था। आग कैसे लगी इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5.30 बजे के करीब होटल से धुआं निकलने लगा। पुलिस को इसकी सूचना करीब 6.15 बजे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत