1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 09:09 am IST,  Updated : Feb 22, 2020 09:09 am IST

मुंबई के पवई इलाके में बीती रात अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में अचानक आग लग गई।

अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में लगी आग- India TV Hindi
अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में लगी आग

मुंबई: ​यहां के पवई इलाके में बीती रात अभिनेत्री सुरभि चंदना के घर में अचानक आग लग गई। आग से घर में मौजूद लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सुरभि चंदना का घर सफायर लेक साईड नाम की इमारत के 16वी मंजिल पर है, जिसमें शुक्रवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। 

गनीमत ये रही कि घटना के समय कोई घर में मौजूद नहीं था। इसीलिए जान की कोई हानि नहीं हुई। करीब एक घंटी की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां ने आग को कंट्रोल में किया। जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री सुरभि चंदना ने ये फ्लैट किराए पर दे रखा था, जिसमें एक बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बुजुर्ग दंपत्ति घर में मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों के मुताबिक, बुजुर्ग दंपत्ति घर में फैन बन्द करना भूल गए थे और फैन में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत