1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, 6वीं मंजिल से उठा धुआं

पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, 6वीं मंजिल से उठा धुआं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 09:24 am IST,  Updated : Aug 17, 2020 09:24 am IST

पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी, जहां से धुआं उठने लगा।

पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, 6वीं मंजिल से उठा धुआं- India TV Hindi
पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग, 6वीं मंजिल से उठा धुआं Image Source : PTI

नई दिल्ली: पार्लियामेंट की एनेक्सी बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर लगी, जहां से धुआं उठने लगा। आग की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। आग बुझाने में दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और टीम जुटी थीं, जिनकी कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि, अभी आग के पुख्ता कारणों का पता नहीं चला है। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि 7.30 बजे घटना के संबंध में कॉल आई थी। शक है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत