1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कभी सचिन और ऐश्वर्या की रिहाइश रही बांद्रा की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कभी सचिन और ऐश्वर्या की रिहाइश रही बांद्रा की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2017 09:14 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 09:14 pm IST

बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पहले इसी बहुमंजिला इमारत में रहते थे...

Firefighter in La Mer Building | twitter.com/prabhatfire- India TV Hindi
Firefighter in La Mer Building | twitter.com/prabhatfire

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके की एक रिहाइशी इमारत की 13वीं मंजिल में मामूली रूप से आग लग गई। अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद 16 मंजिला इमारत ला मेर में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर पहले इसी बहुमंजिला इमारत में रहते थे। अधिकारी ने बताया, दोपहर करीब 12:50 बजे हमारे नियंत्रण कक्ष को बांद्रा पश्चिम में स्थित ला मेर इमारत की 13वीं मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan | PTI Photo
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan | PTI Photo

ला मेर बिल्डिंग के पास ऐश्वर्या और अभिषेक। (PTI Photo)

मुंबई के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी एस रहांगडाले ने बताया, ‘अग्निशमन दल ने समय पर कार्रवाई की। हालांकि इमारत में अग्निशमन प्रणाली नहीं लगी थी।’ उन्होंने बताया, ‘समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’ इमारत में आग लगने की खबर के बाद वहां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत