1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर है रिया चक्रवर्ती केस की जांच कर रहे NCB का दफ्तर

मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर है रिया चक्रवर्ती केस की जांच कर रहे NCB का दफ्तर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Sep 21, 2020 02:46 pm IST

मुंबई के बेलार्ड एस्टेट स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दूसरी मंजिल पर विदेश पोस्ट ऑफिस है और इसके ठीक ऊपर यानि तीसरी मंजिल पर NCB का दफ्तर है।

मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर है NCB का दफ्तर- India TV Hindi
मुंबई की एक्सचेंज बिल्डिंग में लगी आग, तीसरी मंजिल पर है NCB का दफ्तर Image Source : ANI

मुंबई: मुंबई के बेलार्ड एस्टेट स्थित एक्सचेंज बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दूसरी मंजिल पर विदेश पोस्ट ऑफिस है और इसके ठीक ऊपर यानि तीसरी मंजिल पर NCB का दफ्तर है। फिलहाल, आग पर नियंत्रण पाया जा चुका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, NCB कार्यालय को नुकसान नहीं पहुंचा है।

बता दें कि इसी दफ्तर से एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच चल रही है और यहीं पर रिया चक्रवर्ती से लेकर सभी ड्रग पेडलर से एनसीबी अफसरों ने पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद रिया ने एक रात एनसीबी दफ्तर के लॉकअप में गुजारी थी।

बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर AC में ब्लास्ट हुआ था, जिससे मंजिल पर आग लग गई। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। फिलहाल, आग में किसी के झुलसने या मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सोमवार को 1.16 बजे बिल्डिंग में आग लगी, जिसकी जानकारी वायरलेस से पूरी बिल्डिंग में दी गई। यह आग दूसरी मंजिल पर विदेश पोस्ट ऑफिस में लगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत