1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI बिल्डिंग में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

CBI बिल्डिंग में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

 Published : Jul 08, 2021 12:03 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 01:58 pm IST

बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना पार्किंग एरिया के इलेक्ट्रॉनिक रूम में हुई, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

fire in cbi building new delhi CBI बिल्डिंग में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू- India TV Hindi
CBI बिल्डिंग में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू Image Source : VIDEO GRAB

नई दिल्ली. राजधानी नई दिल्ली स्थित CBI बिल्डिंग में आग लगी थी। बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना पार्किंग एरिया के इलेक्ट्रॉनिक रूम में हुई, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11.36 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय के दूसरे बेसमेंट में स्थित एयर कंडीशन प्लांट से आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत