1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुम्बई में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

मुम्बई में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 04:15 pm IST

पनगर अंधेरी के मरोल क्षेत्र में तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में गुरुवार को आग लग गई। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि आग से अभी तक किसी के हताहत होने या इमारत में किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है।

Fire in Mumbai Building- India TV Hindi
Fire in Mumbai Building Image Source : ANI

मुम्बई। उपनगर अंधेरी के मरोल क्षेत्र में तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत में गुरुवार को आग लग गई। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि आग से अभी तक किसी के हताहत होने या इमारत में किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि ‘रोल्टा टेक्नोलॉजी पार्क’ में सुबह करीब साढ़े 11 बजे तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। उन्होंने बताया कि इमारत और सीढ़ियों पर धुआं भर जाने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि ये ‘लेवल-3’ (भीषण) आग थी। दमकल की 12 गाड़ियां आग पर काबू में लगीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

देखिए वीडियो

इनपुट -भाषा/ani

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत