1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के सदर बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के सदर बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 04:22 pm IST

दिल्ली के सदर बाजार की एक इमारत में सोमवार को आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन की 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली के सदर बाजार...- India TV Hindi
दिल्ली के सदर बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली के सदर बाजार की एक इमारत में सोमवार को आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन की 13 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "सुबह 10 बजे सदर बाजार इलाके की दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर 13 फायर टेंडर भेजे गए। आग पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।"

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इमारत का उपयोग प्लास्टिक के खिलौने और सामान के लिए एक गोदाम के रूप में किया जा रहा था। यहां आग लगने से कुछ अन्य दुकानें भी प्रभावित हुई हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत