1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा: विधानसभा में गाया गया पहली बार राष्ट्रगान, सीपीएम विधायक ने कहा- पहले हमसे नहीं की गई बात

त्रिपुरा: विधानसभा में गाया गया पहली बार राष्ट्रगान, सीपीएम विधायक ने कहा- पहले हमसे नहीं की गई बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2018 08:40 am IST,  Updated : Mar 24, 2018 08:43 am IST

इसके अलावा मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने कहा कि मणिक सरकार के दौरान मारे गए संघ कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच की जाएगी।

त्रिपुरा के...- India TV Hindi
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब देव। Image Source : PTI

अगरतला: त्रिपुरा में सरकार बदलने का प्रभाव सदन की कार्यवाही में भी देखने को मिल रहा है। नवनिर्वाचित सदन के पहले सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर रेबती मोहन दास का चुनाव किया गया। सदन की बैठक 11 बजे शुरू होने के साथ प्रोटेम अध्यक्ष रतन चक्रबर्ती विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया और सभी मंत्री, सदस्य, अधिकारी, पत्रकार व दर्शक राष्ट्रगान के मौके पर सम्मान के साथ खड़े हुए। विधानसभा सचिव बामदेब मजुमदार ने कहा कि वे हर रोज राष्ट्रगान बजाए जाने की कोशिश करेंगे। मजुमदार ने कहा, "मुझे नहीं पता कि देश में किसी अन्य विधानसभा में राष्ट्र गान बजाया जाता है या नहीं।" हालांकि मुख्य विपक्षी दल मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक बादल चौधरी ने इस विषय पर कहा कि विधानसभा अधिकारियों ने इस मुद्दे पर विपक्ष से संपर्क नहीं किया।

इसस पहले नई दिल्ली पहुंचे सीएम बिप्लव देव ने कहा कि मणिक सरकार के दौरान मारे गए संघ कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच की जाएगी। इसके अलावा बिप्लब देव 1 हजार करोड़ रुपए की नई पारंभिक योजनाओं का भी स्वीकृति दे दी है। दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय से मिलने के बाद बिप्लब देव ने कहा कि त्रिपुरा को केंद्रीय बजट में खास तरजीह देने का भरोसा दिया गया है। इसके अलावा ओएनजीसी समेत कुछ कंपनियां भी राज्य में बड़ा निवेश करने जा रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत