1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना में पहली बार महिला सैनिकों की भर्ती, 1-5 अगस्त के बीच चलेगा अभियान

सेना में पहली बार महिला सैनिकों की भर्ती, 1-5 अगस्त के बीच चलेगा अभियान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 09:21 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 10:40 pm IST

भारतीय सेना में पहली बार जनरल ड्यूटी के लिए महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। ये भर्ती 1 अगस्त से 5 अगस्त तक चलेगी।

First women enrolment rally for Indian army scheduled at Belgaum from 1 Aug to 5 Aug 2019- India TV Hindi
First women enrolment rally for Indian army scheduled at Belgaum from 1 Aug to 5 Aug 2019.

नई दिल्ली: भारतीय सेना में पहली बार जनरल ड्यूटी के लिए महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। ये भर्ती 1 अगस्त से 5 अगस्त तक बेलगाम में चलेगी। इसमें कर्नाटक, केरल, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार की 15,000 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,000 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। लेकिन, सेना ने सिर्फ 100 पदों पर भी भर्ती निकाली है। 

महिलाओं की भर्तीय बता दें कि पहली बार सेना में अधिकारी रैंक से नीचे की रैंक पर महिलाओं की भर्ती हो रही है। अब तक सेना में महिलाओं की सिर्फ अधिकारी पद पर भर्ती होती रही है। उनको युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर सेवा देने से बाहर रखा गया था। लेकिन, अब जनरल ड्यूटी के लिए महिलाओं की भर्ती हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत