1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा के बीच 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

दिल्ली हिंसा के बीच 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 04:29 pm IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बीच प्रशासन ने पांच IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। LG द्वारा जारी तबादलों का आदेश तत्काल प्रभाव में लागू किया गया है।

आगजनी की तस्वीर- India TV Hindi
आगजनी की तस्वीर Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बीच प्रशासन ने पांच IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। LG द्वारा जारी तबादलों का आदेश तत्काल प्रभाव में लागू किया गया है। सभी पाचों अधिकारियों से तुरंत नया पद संभालने के लिए कहा गया है। तबादला किए गए अधिकारियों में IPS शंकधार मिश्रा, IPS मंदीप सिंह रंधावा, IPS प्रमोद कुमार मिश्रा, IPS संजय भाटिया और IPS राजीव रंजन शामिल हैं।

दिल्ली हिंसा के बीच 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर
दिल्ली हिंसा के बीच 5 IPS अफसरों का ट्रांसफर

2005 बैच के IPS अधिकारी शंकधर मिश्रा को ACP रोहिणी से ACP ट्रैफिक बना दिया गया है। 2006 बैच के IPS अधिकारी मंदीप सिंह रंधावा को ACP सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट से ACP क्राइम बना दिया गया है। 2008 के IPS अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा को DCP (EOD) से DCP रोहिणी बनाया गया। वहीं, IPS अधिकारी संजय भाटिया को DCP IGI एयरपोर्ट से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और IPS अधिकारी राजीव रंजन को DCP IGI एयरपोर्ट नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत