1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: बार में आग लगने से 5 लोगों की मौत

बेंगलुरु: बार में आग लगने से 5 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2018 07:02 am IST,  Updated : Jan 08, 2018 10:51 am IST

बेंगलुरु में देर रात करीब 2.30 बजे कैलाश बार कम रेस्टोरेंट में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

fine in Banglore Bar- India TV Hindi
fine in Banglore Bar

बेंगलुरु में देर रात करीब 2.30 बजे कैलाश बार कम रेस्टोरेंट में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह बार बेंगलुरु के सिटी मार्केट एरिया में स्थित है। मरने वाले सभी लोग बार के ही कर्मचारी थे। आग लगने के दौरान पांचों कर्मचारी सो रहे थे जिसके चलते वह आग की चपेट में आ गए।

करीब 2.30 बजे कुछ लोगोंं ने बार से आग की लपटे और धुंआ निकलते हुए देखा जिसके बाद तुरंत ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर घटनास्तल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रही। घटना के बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई है। मरने वाले पांचों कर्मचारियों के नाम स्वामी (23), प्रसाद (20), मंजूनाथ (45), किर्थी (24), और महेश (35) थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत