1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना में छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

तेलंगाना में छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 03:13 pm IST

नगरकुरनूल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में बुड्डाराम गांव में बारिश के पानी से गीली हुई मिट्टी की छत रात एक बजे के आसपास गिर गई, जिसकी वजह से तीन महिलाओं और दो लड़कियों की मौत हो गई।

Five of family dead after roof collapses in Telangana- India TV Hindi
Five of family dead after roof collapses in Telangana Image Source : PTI

हैदराबाद: तेलंगाना में शनिवार देर रात एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नगरकुरनूल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाकिर हुसैन ने बताया कि जिले में बुड्डाराम गांव में बारिश के पानी से गीली हुई मिट्टी की छत रात एक बजे के आसपास गिर गई, जिसकी वजह से तीन महिलाओं और दो लड़कियों की मौत हो गई। 

हुसैन ने बताया, ‘‘परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य की पहली पुण्यतिथि पर परिवार के नौ सदस्य शनिवार को जमा हुए थे। उनमें से आठ व्यक्ति एक ही कमरे में सो रहे थे जबकि एक व्यक्ति घर के बाहर सो रहा था। पांच महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है और पोस्टमार्टम के लिए शवों को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। तेलंगाना में पिछले सप्ताह भारी बारिश हुई थी और इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।