1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 08:14 pm IST

झारखंड के दुमका और गिरीडीह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। 

Five killed in lightning strikes in Jharkhand  - India TV Hindi
Five killed in lightning strikes in Jharkhand   Image Source : FILE

दुमका/गिरीडीह। झारखंड के दुमका और गिरीडीह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुमका के उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) महेश्वर महतो के मुताबिक, मसलिया पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मकरमपुर में सड़क किनारे स्थित एक खान-पान की दुकान पर नाश्ता कर रहे 30 वर्षीय सोमलाल बेसरा और 20 वर्षीय राजीव हंसदा आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

महतो ने कहा कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दुकानदार बबलू दास (27) को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, दुमका में एक अन्य मामले में रफीक अंसारी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। एसडीओ ने बताया कि यह घटना शिकारीपारा पुलिस थाना क्षेत्र के आसना गांव में हुई। इस बीच, पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरीडीह जिले में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर नितेश पंडित (12) और रमेश राय (35) की मौत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत