1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

 Reported By: IANS
 Published : Nov 11, 2017 10:39 am IST,  Updated : Nov 11, 2017 10:39 am IST

उत्तर भारत में हल्के कोहरे के कारण कम से कम 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, 14 के समय में परिवर्तन किया गया है और दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं हैं।

Delhi, Fog- India TV Hindi
Delhi, Fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह धुंधभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में हल्के कोहरे के कारण कम से कम 64 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, 14 के समय में परिवर्तन किया गया है और दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं हैं।

रद्द की गई रेलगाड़ियों में नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुताबिक, कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई है और न ही किसी के समय में परिवर्तन किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्के कोहरे और धुंध के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।" सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत