1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया के अभद्र व्यवहार पर महिला ने दी सफाई, कहा मेरी वजह से आया था उनको गुस्सा

कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया के अभद्र व्यवहार पर महिला ने दी सफाई, कहा मेरी वजह से आया था उनको गुस्सा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 06:21 pm IST

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर में जनसभा के दौरान एक महिला से बदसलूकी की और भरी सभा में महिला का दुपट्टा खींच दिया।

कर्नाटक के पूर्व...- India TV Hindi
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर में जनसभा के दौरान एक महिला से बदसलूकी की और भरी सभा में महिला का दुपट्टा खींच दिया। Image Source : ANI

मैसूर: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर में जनसभा के दौरान एक महिला से बदसलूकी की और भरी सभा में महिला का दुपट्टा खींच दिया। महिला और सिद्धारमैया के बीच हुए विवाद के दौरान सिद्धारमैया ने महिला के हाथ से माइक खींचा और उसके साथ महिला का दुपट्टा भी सिद्धारमैया के हाथ में आ गया। वीडियो में साफ तौर पर सिद्धारमैया गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ-साथ महिला का दुपट्टा खींचने वाला दृष्य भी वीडियो में साफ दिख रहा है। 

हालांकि इस विवाद के बाद खुद महिला सामने आई, जमाला नाम की महिला ने बताया उन्हें कोई शिकायत नहीं है, महिला ने बताया कि उन्हें एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ खराब तरीके से बात नहीं करनी चाहिए थी, महिला ने कहा कि उन्होंने टेबल को धक्का दिया था जिस वजह से पूर्व मुख्यमंत्री को गुस्सा आ गया। 

सिद्धारमैया का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की ओर से उनके बचाव में बयान भी आ गया है। कांग्रेस का कहना है कि सिद्धारमैया ने महिला का दुपट्टा जानबूझकर नहीं खींचा था बल्कि माइक लेते वक्त महिला का दुपट्टा भी साथ में खिंचा आया था। कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि "कभी-कभी जब लोग गंदे तरीके से सवाल पूछते हैं और आपके सवाल सुनने के बाद भी वो नहीं रुकते तो आप उनसे माइक लेना चाहते हैं और माइक लेते वक्त ही महिला का दुपट्टा साथ में खिंचा आया था। ये घटना जानबूझकर नहीं की गई।"

मामला सामने आने के बाद BJP ने भी कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। BJP ने कहा कि ये घटना दिखाती है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि "राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वो अब सिद्धारमैया के साथ क्या करेंगे?" उन्होंने ये भी कहा कि "ऐसा करना अपराध है और ये दिखाता है कि कांग्रेस महिलाओं को कैसे देखती हैं। कांग्रेस में सिर्फ परिवार की महिलाओं की ही इज्जत होती है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत