1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी RSS के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी RSS के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2018 08:10 pm IST,  Updated : Jun 06, 2018 08:10 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कल आयोजित होने वाले आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज नागपुर पहुंच गए। 

Pranab Mukharjee- India TV Hindi
Pranab Mukharjee

नागपुर: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कल आयोजित होने वाले आरएसएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज नागपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुखर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हामी भरने के बाद से ही यह चर्चा और विवाद के केन्द्र में है। कांग्रेस के कई नेता प्रणब मुखर्जी को इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की सलाह दे चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ ने एक चिट्ठी लिखकर प्रणब मुखर्जी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।

कांग्रेस के नेता के तौर पर आरएसएस की लगातार आलोचना करने वाले मुखर्जी संघ के मुख्यालय में आयोजित होने वाले ‘संघ शिक्षा वर्ग’ के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण पर मुखर्जी की सहमति के बाद से ही कई कांग्रेस नेता उनसे ‘धर्मनिरपेक्षता के हित में’ इसमें शिरकत नहीं करने का आग्रह कर चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत