1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी, 21 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी, 21 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती

 Written By: IANS
 Published : Aug 31, 2020 01:25 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 01:25 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सोमवार को तबीयत और बिगड़ गई। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने कहा है कि फेफड़ों के संक्रमण के कारण वह सेप्टिक शॉक में हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी, 21 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती- India TV Hindi
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत और बिगड़ी, 21 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती Image Source : PTI

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सोमवार को तबीयत और बिगड़ गई। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने कहा है कि फेफड़ों के संक्रमण के कारण वह सेप्टिक शॉक में हैं। बता दें कि वह पिछले 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन सर्जरी के बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा, "कल से प्रणब मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति में गिरावट आई है।"

डॉक्टरों ने आगे बताया कि वह फेफड़ों में संक्रमण के कारण सेप्टिक शॉक में हैं। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने आगे कहा, "वह डीप कोमा में हैं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।" पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की स्वास्थ्य की स्थिति में पिछले हफ्ते थोड़ा सुधार हुआ था लेकिन फेफड़े में संक्रमण होने के बाद उनकी स्थिति फिर बिगड़ गई।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को जब 10 अगस्त को एक इमरजेंसी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उनका कोविड-19 परीक्षण भी पॉजिटिव आया था। तब से उसकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत