1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एसएससी परीक्षा: मोबाइल एप्प की मदद से कराते थे नकल, चार गिरफ्तार

एसएससी परीक्षा: मोबाइल एप्प की मदद से कराते थे नकल, चार गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2018 07:03 am IST,  Updated : Mar 29, 2018 07:03 am IST

एसएससी पेपर लीक मामले में पहले से ही छात्र दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग( एसएससी) की ओर कराई गई ऑनलाइन परीक्षा में नकल के लिए संगठित रैकेट में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को  बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस विशेष कार्यबल और विशेष स्टाफ, उत्तर जिले के संयुक्त अभियान में परमजीत सिंह, अजय कुमार, सोनू कुमार और गौरव नैयर को कल गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि यूपी एसटीएफ मेरठ ने उत्तर जिले में अपने समकक्षों को सूचना दी कि हरपाल नामक व्यक्ति, जो कि दिल्ली सरकार के सेल्स टैक्स विभाग में काम करता है वह, तीमारपुर के गांधी विहार इलाके में अपने घर से नकल का रैकेट चला रहा है। इसके बाद दोनों दलों ने दिए गए पते पर छापा मारा औरा वहां चार लोगों को लैपटॉप तथा मोबाइल में काम करते पाया।  पुलिस उपायुक्त( उत्तर) जतिन नरवाल ने बताया कि यह पाया गया कि ये लोग टीम व्यूवर नामक एक एप्लीकेशन के जरिए परीक्षार्थियों की मदद कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत