1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिजली के खम्भे से तार चोरी कर रहे चार बदमाशों की करंट लगने से मौत

बिजली के खम्भे से तार चोरी कर रहे चार बदमाशों की करंट लगने से मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 04:47 pm IST

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बिजली के खम्भे पर चढ़कर तार चोरी कर रहे चार बदमाशों की करंट लगने से सोमवार की सुबह मौत हो गई। यह घटना मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बनारसी इलाके में हुई।

 electrocution- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

टीकमगढ़मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बिजली के खम्भे पर चढ़कर तार चोरी कर रहे चार बदमाशों की करंट लगने से सोमवार की सुबह मौत हो गई। यह घटना टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 43 किलोमीटर दूर मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बनारसी इलाके में हुई।

मोहनगढ़ थाने के इंस्पेक्टर मुकेश सिंघई ने बताया कि ग्रामीणों कि सूचना पर पहुंचे पुलिस दल ने इन चारों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिये हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान गोकल कुशवाहा, प्रीतम, संजय बरार और राजू कुशवाहा के रूप में की गई है। गोकल बनारसी गांव का निवासी था, जबकि बाकी तीनों निवाड़ी जिले के रहने वाले थे। इन सभी की आयु 25 से 30 वर्ष की थी।

सिंघई ने बताया कि चारों के हाथों में तार लिपटे हुए थे और खम्भे से तार चोरी करते वक़्त बीच में ही बिजली आने से वे करंट की चपेट में आ गये। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत