1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: चंद पैसे बचाने के लिए करा लिया बड़ा नुकसान, मालगाड़ी ने उड़ाए बोलेरो के परखच्चे

VIDEO: चंद पैसे बचाने के लिए करा लिया बड़ा नुकसान, मालगाड़ी ने उड़ाए बोलेरो के परखच्चे

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Jul 20, 2021 09:44 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 11:30 pm IST

टोल टैक्स के चंद रुपए बचाने के चक्कर में एक शख्स ने हजारों रुपयों का नुकसान कर लिया।

VIDEO: चंद पैसे बचाने के लिए करा लिया बड़ा नुकसान, मालगाड़ी ने उड़ाए बोलेरो के परखच्चे- India TV Hindi
VIDEO: चंद पैसे बचाने के लिए करा लिया बड़ा नुकसान, मालगाड़ी ने उड़ाए बोलेरो के परखच्चे

जोधपुर (राजस्थान): टोल टैक्स के चंद रुपए बचाने के चक्कर में एक शख्स ने हजारों रुपयों का नुकसान कर लिया। दरअसल, जोधपुर के फलोदी तहसील क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन चालक ने टोल टैक्स से बचने के लिए कच्चे रास्ते को चुना, जहां आगे जाकर उसे रेल की पटरियां पार करनी थी। यहीं पर हादसा हुआ, गाड़ी ट्रेन की पटरियों के बीच बंद हो गई।

अभी गाड़ी चालक वहां से उसे निकालने की कोशिश ही कर रहा था कि मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को देखकर वह गाड़ी से दूर हो गया। मालगाड़ी उसकी बंद पड़ी कार को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इस घटना में कार को काफी नुकसान हुआ। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

गाड़ी चालक ने खिरवा टोल नाके से बचने के लिए यह रास्ता चुना था। लेकिन, वह यह नहीं जानता था कि आगे चलकर उसका बड़ा नुकसान होने वाला है। उसकी गाड़ी अचानक ही ट्रेन की पटरियों के बीच आकर बंद हो गई। इसी वक्त मालगाड़ी आई और गाड़ी का टक्कर मारते हुए आगे निकल गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।

Car