1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गंगाजल से खत्म हो सकता है कोरोना वायरस: पूर्व BHU प्रोफेसर

गंगाजल से खत्म हो सकता है कोरोना वायरस: पूर्व BHU प्रोफेसर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 01:30 pm IST,  Updated : May 21, 2020 01:30 pm IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के पूर्व प्रोफेसर ने दावा किया है कि गंगाजल से कोरोना वायरस को खत्म किया गया जा सकता है।

gangajal can cure coronavirus claims former BHU professor- India TV Hindi
gangajal can cure coronavirus claims former BHU professor Image Source : PTI

नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के पूर्व प्रोफेसर ने दावा किया है कि गंगाजल से कोरोना वायरस को खत्म किया गया जा सकता है। बीएचयू के प्रो. यू. के. चौधरी जो बीएचयू में स्थित आईआईटी में पढ़ा चुके हैं और आईआईटी में गंगा रिसर्च सेंटर के संस्थापक हैं उन्होंने कहा है गंगा के पानी में बैक्टिरिया को खत्म करने वाले कई तरह के ह्यूमन फ्रैंडली वायरस हैं और हमारे वेद पुराण और उपनिषद में कहा गया है कि गंगाजल एक औषधीय जल है और बाद में भी वैज्ञानिकों ने भी यह पता लगाया है कि गंगा के पानी में बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने वाले जीवाणु हैं।

प्रो. चौधरी ने आगे बताया कि अगर हम हिमालय से निकलने वाली 3 नदियों यानी गंगा, यमुना और सोन के पानी को देखें तो तीनों के पानी का रंग अलग-अलग है। गंगा जी का पानी सफेद है तो यमुना जी का पानी हरा और सोन नदी का पानी हल्के भूरे रंग का है, इससे बहुत कुछ प्रतीत होता है। प्रो. चौधरी ने कहा कि गंगाजल के इस्तेमाल से हवा पानी और जमीन पर कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू किया जा सकता है। उन्होने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में गंगाजल के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। (इनपुट- आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत