1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गीता को अब तक नहीं मिला अपना परिवार, सरकार की कोशिशें जारी

गीता को अब तक नहीं मिला अपना परिवार, सरकार की कोशिशें जारी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2015 06:03 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 06:42 pm IST

इंदौर: पाकिस्तान से 14 साल बाद गीता अपने वतन तो लौट आयी है लेकिन अभी तक उसके परिवार का पता नहीं चल सका है। उसने तीन ऐसे दावेदारों को पहचानने से इंकार कर दिया है

पाक से लौटी गीता को अब...- India TV Hindi
पाक से लौटी गीता को अब तक नहीं मिला अपना परिवार

इंदौर: पाकिस्तान से 14 साल बाद गीता अपने वतन तो लौट आयी है लेकिन अभी तक उसके परिवार का पता नहीं चल सका है। उसने तीन ऐसे दावेदारों को पहचानने से इंकार कर दिया है जिनका कहना था कि वह उनके परिवार की सदस्य है।

बता दे कि गीता इन दिनों इंदौर के जिला प्रशासन की निगरानी में एक स्थानीय मूक बधिर संगठन के आवासीय परिसर में रह रही है। वह इस परिसर में तब तक रहेगी, जब तक सरकार उसके परिवार को खोज नहीं लेती।

जिलाधिकारी पीं. नरहरि ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘गीता अब तक तीन परिवारों का यह दावा नकार चुकी है कि वह उनके परिवार की सदस्य है। गीता को जब इन परिवारों के लोगों की तस्वीरें दिखायी गई तो उसने इन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। इनमें से एक परिवार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का है, जिसने हाल ही में इंदौर पहुंचकर गीता से मिलने की इजाजत मांगी थी।’

उन्होंने कहा कि जो लोग गीता को अपनी पारिवारिक सदस्य बता रहे हैं, उनके दावों का परीक्षण विदेश मंत्रालय को ही करना है। लेकिन हम भी अपने स्तर पर गीता के असली परिवार को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गीता एक दशक से अधिक समय पहले गलती से सीमा लांघकर पाकिस्तान चली गयी थी। वह 26 अक्टूबर को पाकिस्तान से स्वदेश लौटी। हालांकि, स्वदेश वापसी के बाद गीता उस परिवार के सदस्यों को नहीं पहचान पायी जिन्हें उसने शुरू में तस्वीरों से पहचानने का दावा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत