1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय विद्यालयों में अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौर पर पढ़ाई जाएगी जर्मन

केंद्रीय विद्यालयों में अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौर पर पढ़ाई जाएगी जर्मन

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2015 05:07 pm IST,  Updated : Oct 06, 2015 05:07 pm IST

नई दिल्ली : भारत और जर्मनी के बीच आज हुए एक समझौते के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में एक अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौर पर जर्मन पढ़ाई जाएगी वहीं जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।

अतिरिक्त विदेशी भाषा...- India TV Hindi
अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौर पर पढ़ाई जाएगी जर्मन

नई दिल्ली : भारत और जर्मनी के बीच आज हुए एक समझौते के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में एक अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौर पर जर्मन पढ़ाई जाएगी वहीं जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। इससे करीब एक साल पहले भारत में केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली भाषा को लेकर शुरू हुआ विवाद समाप्त हो गया। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की भारत यात्रा के मौके पर दोनों देशों के बीच एक सहमति-पत्र (MOU) पर दस्तखत किये गये और इसके तहत केंद्रीय विद्यालय तथा मैक्स मूलर भवन इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने के लिए करार करेंगे।

विदेश सचिव एस जयशंकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, जर्मन एक अतिरिक्त विदेशी भाषा के तौर पर पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि साथ ही जर्मनी में आधुनिक भारतीय भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त मीडिया वार्ता में मर्केल ने कहा था, हमारे पास अनेक विद्वान हैं जो इसमें रचि रखते हैं। इससे करीब एक साल पहले केंद्रीय विद्यालयों के जर्मन को तीसरी भाषा के तौर पर पढ़ाना बंद करने और उसकी जगह संस्कृत को पढ़ाने के फैसले पर शुरू हुआ विवाद आज के करार के बाद खत्म हो जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत