1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झूला टूटने से टूटी जिंदगी की डोर, 6 साल की बच्ची की मौत

झूला टूटने से टूटी जिंदगी की डोर, 6 साल की बच्ची की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2018 10:42 am IST,  Updated : May 28, 2018 10:42 am IST

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक झूला टूट कर गिर जाने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई है और छह लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा एक मेले में हुआ। मेले में लगे कैमरे में यह पूरा मामला कैद हो गया

andhra pradesh- India TV Hindi
andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एक झूला टूट कर गिर जाने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई है और छह लोग घायल भी हो गए हैं। हादसा एक मेले में हुआ। मेले में लगे कैमरे में यह पूरा मामला कैद हो गया। (जितना काम 70 साल में नहीं हुआ उतना हमने चार साल में कर दिया- पीएम मोदी )

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में मेले में झूला टूट कर गिर जाने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल भी हो गए हैं। मेले में लोग झूला में झूल रहे थे। कुछ लोग झूलते हुए लोगों का वीडियो बना रहे थे तभी झूले की एक सीट टूट गई।

इसी सीट पर छह साल की बच्ची अपने घरवालों के साथ बैठी थी। ऊंचाई से जमीन पर गिरने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। जबकि झूले में बैठे दूसरे लोग घायल हो गए। झूला टूट कर वहां मौजूद भीड़ पर गिरा। जिससे भीड़ में शामिल कई लोगों को भी चोटें आईं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत