नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 21 साल की लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की हत्या का आरोप उसके ब्वॉयफ्रेंड पर लगा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये वारदात मॉडल टाउन इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नवीन खत्री और आरजू दोनों ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड थे। आरजू दिल्ली यूनिवर्सिटी की थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। बताया जाता है कि नवीन खत्री की शादी 4 फरवरी को होने वाली थी जिसका आरजू विरोध कर रही थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि रास्ते से हटाने के लिए ही नवीन ने आरजू का मर्डर कर दिया।
कत्ल करने के बाद घर की शॉफ्ट में छिपा दी लाश
परिवार का कहना है कि आरजू 2 फरवरी को कॉलेज गई थी जब वो शाम तक नहीं लौटी तो परिवार ने नवीन खत्री से पूछताछ की। लेकिन नवीन ने आरजू की जानकारी होने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस को आरजू का शव नवीन के घर से बरामद किया।
शादी के दो दिन पहले की प्रेमिका की हत्या
बताया जा रहा है कि आरजू और नवीन खत्री में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एक ही गांव के होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई थी। वहीं, आरोपी विनय खत्री की गुपचुप तरीके से दूसरी लड़की से 4 फरवरी को शादी करने की बात सामने आई है।
आरजू की हत्या के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आरजू की मां ने नवीन खत्री और उसके पूरे परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है और फांसी की मांग की है।
देखे वीडियो-