1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: बहन को दी भाई के प्यार की सज़ा...

VIDEO: बहन को दी भाई के प्यार की सज़ा...

 Written By: Luvkush Sharma
 Published : Jul 13, 2015 09:21 am IST,  Updated : Jul 13, 2015 10:02 am IST

फिरोज़ाबाद: फिरोज़ाबाद में एक लड़की का भाई अपने मालिक की बेटी के साथ फ़रार हो गया तो उसके परिवार के लोगों ने लड़के की बहन से खौफ़नाक बदला लिया। पूरे एक महीने तक लड़की को

VIDEO: बहन को दी भाई के...- India TV Hindi
VIDEO: बहन को दी भाई के प्यार की सज़ा...

फिरोज़ाबाद: फिरोज़ाबाद में एक लड़की का भाई अपने मालिक की बेटी के साथ फ़रार हो गया तो उसके परिवार के लोगों ने लड़के की बहन से खौफ़नाक बदला लिया। पूरे एक महीने तक लड़की को क़ैद कर उसके साथ मारपीट और बलात्कार किया गया।

लड़की के भाई की ग़लती बस इतनी थी कि उसे अपने मालिक की बेटी से प्यार हुआ और वो उसे लेकर कहीं भाग गया। इसकी ख़बर जब प्रेमिका के भाई प्रशांत को लगी तो उसने बदले की आग में लड़के की 24 साल की बहन से बदला लिया।

आरोपी प्रशांत ने लड़की और उसके छोटे भाई को अग़वा कर लिया है और पूरे एक महीने तक लड़की को क़ैद रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया। प्रशांत के दो दोस्तों ने भी लड़की से बलात्कार किया, उसके शरीर को गर्म चिमटे से जलाया गया और बेल्ट से पिटाई भी की गई।

एक महीने बाद लड़की किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई लेकिन छोटे भाई का अब तक कुछ पता नहीं है। घरवालों को शक है कि उसकी हत्या कर दी गयी है।

अगली स्लाइड पर देखें वीडियो........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत